- कैलाश बनेगा विश्व धरोहर
- UNESCO ने इसे विश्व धरोहर का दर्जा दिलाने पर सहमति के साथ साथ इसे अंतरिम सूची में भी शामिल कर लिया है
- इस प्रस्ताव से कैलाश क्षेत्र को प्राकृतिक व सांस्कृतिक श्रेणी का दर्जा मिलेगा
- देश भर में बंद होगा nursing का GNM course
- Indian Nursing Council का फैसला
- राज्यों को पत्र जारी कर इस आशय हेतु दो वर्ष का समय दिया
- इसके बाद भविष्य में staff nurse के लिए BSc Nursing का course ही मान्य होगा
- इस निर्णय के बाद कई कॉलेजों पर बंद होने का खतरा मंडराने लगा है
- पहले छात्र 12वीं के बाद GNM, ANM और BSc Nursing में दाखिला लेते थे
- अच्छे बैक्टीरिया को छति पहुंचा रहा है प्लास्टिक प्रदूषण
- प्लास्टिक प्रदूषण से निकलने वाले रसायन समुद्र में मौजूद उन बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचा रहे हैं जो दस फीसद तक ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं।
- ऑस्ट्रेलिया के मैक्वेरी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का अध्ययन
- Communication Biology नामक पत्रिका में छपे शोध की मुख्य लेखिका साशा तेतू के अनुसार प्लास्टिक प्रदूषण से निकलने वाले रसायनों के संपर्क में आने से बैक्टीरिया के समूहों (प्रोक्लोरोकोकस) का विकास प्रभावित हुआ है जिससे ऑक्सीजन के उत्पादन में कमी आ रही है।
- हरे रंग के सूक्ष्म बैक्टीरिया के समूह को प्रोक्लोरोकोकस कहा जाता है। यह सबसे ज्यादा प्रकाश संश्लेषक जीव है। प्रकाश संश्लेषण के जरिए ये जीव समुद्र में कार्बोहाइड्रेट और ऑक्सीजन उत्पादित करते हैं
- ये छोटे सूक्ष्म जीव समुद्री फूड चेन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। Carbon cycling में योगदान के साथ ही ये जीव कुल वैश्विक ऑक्सीजन का दस प्रतिशत उत्पादन करते हैं।
- चंद्रयान 2 में होंगे 13 भारतीय पेलोड
- देश के दूसरे चंद्र मिशन में 13 भारतीय पेलोड (अंतरिक्ष यान का हिस्सा) (ऑर्बिटर पर 8, लैंडर पर 3 और रोवर पर 2) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का एक उपकरण (passive experiment) शामिल होगा।
- 3.8 टन वजनी इस यान के तीन module हैं– ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर
- नेपाली शेरपा ने रिकॉर्ड 23वीं बार की एवरेस्ट की चढ़ाई
- कामी रिता शेरपा का 49 वर्ष की आयु में कारनामा
- अपना ही विश्व रिकॉड़ तोड़ा
- 1994 में पहली बार की थी चढ़ाई
- वह एवरेस्ट के अलावा के–2, अन्नपूर्णा, होस्ते और चो–ओयू जैसी चोटियों को भी फतह कर चुके हैं
साभार– दैनिक जागरण (राष्ट्रीय संस्करण) दिनांक 16 मई 2019