- HEALTH की अवधारणा
- शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के दौरान सदस्य देशों के बीच सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रतिपादित
- H – स्वास्थ्य देखभाल में सहयोग
- E – आर्थिक सहयोग
- A – वैकल्पिक उर्जा
- L – साहित्य और संस्कृति
- T – आतंकवाद मुक्त समाज
- H – मानवीय सहयोग
- शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के दौरान सदस्य देशों के बीच सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रतिपादित
- शंघाई सहयोग संगठन की बैठक
- 14 जून 2019 को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित
- भारत का जोर आतंकवाद के समूल नाश के प्रयासों पर केंद्रित रहा जबकि पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा
- भारत का पक्ष शंघाई सहयोग संगठन के संयुक्त घोषणा पत्र में प्रमुखता से शामिल
- शंघाई सहयोग संगठन का अगला शिखर सम्मेलन रुस में होगा
- यह संगठन विश्व की 42 प्रतिशत जनसंख्या और 20 प्रतिशत GDP का प्रतिनिधित्व करता है
- भौगोलिक क्षेत्र और जनसंख्या के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्रीय संगठन
- 2004 में संयुक्त राष्ट्र में पर्यवेक्षक संगठन के रुप में शामिल
- 2005 में राष्ट्रमंडल के साथ जुड़ा
- S–400 सौदा और भारत अमेरिका संबंध
- भारत ने रुस से 2018 में S–400 Air Defence System के लिए पांच अरब डॉलर का सौदा किया है जिससे अमेरिका के कान खड़े हो गए हैं और वह इस सौदे को भारत के साथ रक्षा सहयोग की सीमा के रुप में देख रहा है
- अमेरिका का कहना है कि वह भारत की रक्षा जरुरतों को पूरा करने के लिए तैयार है लेकिन उसे उपरोक्त सौदे से आपत्ति है
- S–400 रुस का अत्याधुनिक Air Defence System है जिससे दुश्मन की मिसाइल या विमान काे 400 किमी की दूरी पर ही नष्ट किया जा सकता है। चीन इस system की खरीद के लिए 2014 में ही सौदा कर चुका है।
- बाल–युवा साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा
- साहित्य अकादमी द्वारा प्रदान किए जाते हैं
- युवा पुरस्कारों के तहत 23 भारतीय भाषाओं में 11 कविता संग्रह, 6 कहानी संग्रह, 5 उपन्यास और साहित्यिक आलोचना की कृति को पुरस्कार दिए जाएंगे
- 22 लेखकों को बाल साहित्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे
- बाल पुरस्कारों के लिए 1 जनवरी 2013 से 31 दिसंबर 2017 के मध्य प्रथम बार प्रकाशित पुस्तकों की सीमा रेखा
- युवा साहित्य पुरस्कार के लिए लेखकों की उम्र 1 जनवरी 2019 को 35 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए
- पुरस्कार स्वरुप ताम्रफलक और 50000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी
- साहित्य अकादमी के अध्यक्ष – डॉ चंद्रशेखर कंबार
- हिंदी भाषा के प्रमुख पुरस्कार–
- अनुज लगून – बाघ और सुगना मुंडा की बेटी (कविता संग्रह) – युवा साहित्य पुरस्कार
- गोविंद शर्मा – काचू की टोपी (कहानी) – बाल साहित्य पुरस्कार
- अन्य भाषाओं के प्रमुख पुरस्कार –
- देविका करियप्पा – India Through Archaeology – Ex-waiting History (इतिहास) – अंग्रेजी – बाल साहित्य पुरस्कार
- पवन हरचांदपुरी – एलियंस दी धरती ते (उपन्यास) – पंजाबी – बाल साहित्य पुरस्कार
- मोहम्मद खलील – साइंस के दिलचस्प मजामीन (कहानी) – उर्दू – बाल साहित्य पुरस्कार
- यदविंदर सिंह संधू – वक्त बितेया नहीं (उपन्यास) – पंजाबी – युवा साहित्य पुरस्कार
- युवराज भट्टाराई – वाग्विलासिनी (कविता संग्रह) – संस्कृत – युवा साहित्य पुरस्कार
- अब्दुल समद – लफ्जों के लहू (उपन्यास) – उर्दू – युवा साहित्य पुरस्कार
- एवरेस्ट पर स्थापित दुनिया के पांच सबसे उंचे मौसम केंद्र
- नेपाल समेत आठ देशों के वैज्ञानिकों और पर्वतारोहियों की टीम ने अप्रैल से जून के बीच पांच मौसम केंद्र स्थापित करने में सफलता प्राप्त की
- The National Geographic Society और नेपाल की त्रिभुवन यूनिवर्सिटी का संयुक्त अभियान
- केंद्रों की अवस्थिति –
- बालकोनी क्षेत्र (8430 मीटर) – स्वचालित केंद्र
- साउथ कोल (7945 मीटर) – स्वचालित केंद्र
- बेस कैंप (5315 मीटर)
- कैंप – 2 (6464 मीटर)
- फोर्टसे (3810 मीटर)
- ये सभी केंद्र तापमान, आर्द्रता, दबाव, हवा की गति और दिशा के बारे में जानकारी इकट्ठा करेंगे जिससे पर्वतीय क्षेत्र में मौसम संबंधी खतरों का सही समय पर पूर्वानुमान लग सकेगा
- एवरेस्ट के बालकोनी क्षेत्र के मौसम केंद्र से हमारे वायुमंडल की दूसरी सतह Stratosphere में होने वाले बदलाव की भी निगरानी की जा सकेगी।
- क्रेटरों में जमा धातुएं हैं चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में बदलाव का कारण
- वैज्ञानिकों ने चंद्रमा के सबसे बड़े क्रेटर (एस्टेरॉयड गिरने से बना गड्ढा) में एक ऐसी सामग्री की खोज की है जो चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में बदलाव लाने में सक्षम है
- अमेरिका की बायलर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक यह सामग्री चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव ‘एटकेन बेसिन’ में पाई गई है और इसमें एस्टेरॉयड की धातु का मिश्रण है
- एस्टेरॉयड के टकराने से ही चंद्रमा पर क्रेटरों का निर्माण हुआ है और इन क्रेटरों में पाई जाने वाली धातु का आकार अमेरिका के हवाई द्वीप से पांच गुना बड़ा है
- कई क्रेटर अंडाकार भी हैं जो 2000 किमी तक चौड़े और कई मील गहरे हैं
- चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण बल में हो रहे बदलावों का अध्ययन के लिए नासा की gravity recovery और interior laboratory मिशन के लिए उपयोग किए जाने वाले स्पेसक्राफ्ट के डाटा का विश्लेषण
- दुनिया का पहला जेट सूट
- लंदन की प्रमुख gravity industry ने दुनिया का पहला ऐसा जेट सूट तैयार किया है जिसे पहनकर उड़ा जा सकता है
- इंडस्ट्री के संस्थापक और चीफ टेस्ट पायलट रिचर्ड ब्राउनिंग और उनके सहयोगी पायलट द्वारा रॉयल विक्टोरिया स्थित जलमार्ग में इस सूट का सफल परीक्षण
- 2020 तक इंटरनेशनल जेट सूट की सुपर सीरिज कराने की योजना
- 1000 किलो मोबाइल सेट से निकलता है 350 ग्राम सोना
- NML जमशेदपुर के Principal Scientist Manish Kumar Jha के अनुसार मोबाइल उपकरणों से सोना अलग–अलग धातुओं जैसे कॉपर, आयरन, एल्युमिनियम के उपर लेपित रहता है जिसे एक खास प्रक्रिया द्वारा अलग किया जाता है
- राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला द्वारा विकसित इस तकनीक से शुद्ध सोना प्राप्त होता है
- इसी प्रकार मोबाइल फोन की बैटरी से कोबाल्ट, लीथियम, निकेल जैसी धातुओं का पर्यावरण हितैषी निष्कर्षण संभव हो सका है
साभार – दैनिक जागरण (राष्ट्रीय संस्करण) दिनांक 15 जून 2019
आज के अंक से संबंधित पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें – सामयिकी – 15 जून 2019