आज का रक्षाबंधन
बिन बहन के भाई, बात सुनो
सूनी हो कलाई तो बात गुनो
गाली से बहन को बरी रखो
हर ललना में एक बहन लखो
भ्राता न सहोदर हो जिसका
वो बहन समझ ले भाई मुझे
प्रस्तुत है कलाई राखी पर
भेजे राखी और मिठाई मुझे
है समय बड़ा भारी इस वर्ष
महामारी लील गई है हर्ष
ना जाने किसका है कसूर
राखी पर भाई बहन हैं दूर
बस यही प्रार्थना ईश्वर से
सब स्वस्थ रहें अपने घर में
सौभाग्य सदा बरसे भरपूर
हों सुखी न कोई रहे मजबूर
© Arun अर्पण
Beautiful 🥰
LikeLiked by 1 person
Thanks dear 😊
LikeLiked by 1 person
You’re welcome sir 🙏
LikeLiked by 1 person
Love this…..😍🤗
LikeLiked by 1 person
Thanks 😊
LikeLiked by 1 person
गायब कहाँ हो आप ??
LikeLiked by 1 person
यहीं हूं
Always available
You can connect through “contact us” tab
LikeLiked by 1 person
🤣🤣
LikeLiked by 1 person
Nice
LikeLiked by 1 person
Thanks 😊
LikeLike
Your Welcome☺️
LikeLiked by 1 person
Kya baat
LikeLiked by 1 person
बहुत बहुत धन्यवाद 😊
LikeLike