ना जाने ये लड़कियां कितना दर्द सहती हैं
मां की लाडली अब मां बिन अकेली ससुराल में रहती हैं
सास के ताने सुन देवर की फटकार
पर ये कुछ ना कहती हैं
ना जाने ये लड़किया कितना दर्द सहती हैं।
पीरियड में भी काम करती पूछने पे ठीक हूं कहती हैं
ये नदी की तरह हैं जो 12 महीने बहती हैं
भाई की लाडली याद आए तो रो लेती
पर भाई से कुछ ना कहती हैं
ना जाने ये लड़किया कितना दर्द सहती हैं।
दिन गुजर जाता तानो से
मां बाप को पता चले उससे पहले बात बदल देती बहानों से
पर ये घर पे कुछ ना कहती हैं
ना जाने ये लड़किया कितना दर्द सहती हैं
पीरियड के टाइम मंदिर जाना मना है
रसोई में जाना मना है
पर ये लड़कियां कुछ ना कहती हैं
ये ठंडी हवा है अंधेरी गुफा की
जो कुछ पल पीहर रहती हैं
ना जाने ये लड़कियां कितना दर्द सहती हैं।